परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के प्रत्याशी एजाज अहमद सिद्दीकी ने गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ महाराजगंज अनुमंडल परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। नामांकन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अगर महाराजगंज की जनता मुझे सेवा करने का मौका दी तो मैं 5 वर्षों का काम ढाई वर्षो में करके दिखाऊंगा।
यहां बताते चलें कि अपने पैतृक गांव सरेया से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए जब वे निकले तो रास्ते में लोगों ने कई जगहों पर रोक कर फूल- मालाओं एवं गाजे – बाजे के साथ उनका स्वागत किया। मौके पर आलोक राम, जितेंद्र राम , राजा पासवान, पिंटू मांझी , नंदलाल मांझी, दीपक श्रीवास्तव, अब्बास अली, अजीत पासवान ,लालबाबू राम, मुन्ना, मुस्ताक, हरिंदर पासवान, मोहम्मद सजरूद्दीन, सुनील साह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…