Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस काे लेकर देशभर में चल रहे लॉकडाउन के कारण इस बार चैती छठ में घाट पर लोग नहीं पहुंचे। जिससे हर साल मेले जैसा दृश्य बिल्कुल ही सुनसान पड़ा रहा। व्रतियों ने अपने घरों में हीं आस्था का महापर्व मनाया। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने व पारण के साथ संपन्न हुआ। इसके पूर्व छठ व्रतियों ने सोमवार की शाम में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण छठ व्रतियों ने अपने घर में हीं गड़्ढा कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर पारण किया। कोरोना वायरस का खौफ व लॉकडाउन का असर व्रत के दौरान साफ तौर पर देखने को मिला। जिला प्रशासन ने सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है, ऐसे में छठ व्रतियों के साथ इक्के दुक्के हीं लोग नजर आए और वह भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। छठ व्रतियाें ने पूरी आस्था और भक्ति के साथ नए-नए परिधानों में सजकर छठी मइया की पूजा अर्चना की और आराध्य देव भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पण कर सुस्वस्थ, दीर्घायु परिवार और समाज के होने के साथ हीं काेरोना महामारी को दूर भगाने की विनती किया। जैसे संक्रमण बीमारी से से बचाव के लिए कामना की। इस दौरान छठ गीतों से घर-आंगन भक्तिमय हो गया था। काचहीं बांस के बहंगीया.., उग हो सूरज बाबा भइले अर्घ्य के बेरिया…, छठी मईया दर्शन दीही ना अपान…. समेत अन्य पारंपरिक गीतों के बीच लोग भक्ति में लीन रहे।

पारंपरिक छठ गीतों से गुलजार रहा घर-आंगन

छठव्रती एवं उनके परिजनों द्वारा गाए जा रहे छठ गीतों से पूरा वातावरण छठमय बना रहा। उग हो सूरज बाबा भइले अर्घ्य के बेरिया, कांच हीं बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, बाट जे पूछेले बटोहिया, बहंगी केकरा के जाये, बहंगी छठी मइया के जाये… और केरवा जे फरेला घवद से ओह पर सुगा मेंडराय, मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरे मुरक्षाय, ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई न सहाय… जैसे छठ के गीत गाए जाने से पूरा घर-आंगन भक्तिमय हो गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026