Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोविड-19 से जंग में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के साथ आमजनता भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

  • कोविड-19 से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
  • बिना कारण व बिना मास्क के घर से बाहर न निकले
  • शारीरिक दूरी का रखना भी है जरूरी

सिवान: वैश्विक महामारी करोना संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा तमाम प्रयास किया जा रहा है। पिछले सात माह से हम सब कोविड-19 से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहे है। इस दौरान जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 से उत्पन्न हर चुनौती को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाओं में जिले के सभी डॉक्टर व कर्मी 24 घंटे सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में आज हर नागरिक की भी यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करें।

परेशानी की सबब बन सकती है आपकी छोटी सी लापरवाही

सिविल सर्जन डॉ यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से दिए गए आदेशों का पालन 10 में से 9 लोग ही करते हैं, तो वह एक व्यक्ति न केवल अपनी सेहत के लिए खतरा पैदा करेगा, बल्कि परिजन, समाज व अन्य लोगों के लिए भी संकट खड़ा करेगा। समाज के लापरवाह लोगों के कारण ही परेशानी बढ़ती है। कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारी को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी को आवश्यक सावधानी का परिचय देना होगा।

अनावश्यक भीड़ वाले जगहों पर जाने से बचे

सीएस डॉ शर्मा ने कहा कि आज हम सबके सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी है। अनावश्यक कहीं भी भीड़ न जुटने दें। अगर आवश्यक हो भी, तो कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर रखें। साथ ही हर तरह के सार्वजनिक आयोजनों और यहां तक कि शादी-विवाह, पार्टी से दूर रहें। कुल मिलाकर बहुत जरूरी न हो तो घर के बाहर न निकलें और यदि निकलना भी पड़े तो यह मानकर चलें कि आपके इर्द-गिर्द 6 फीट का एक घेरा है, जिसके दायरे में किसी को नहीं आना चाहिए।

कोरोना को हराना है तो इन आदतों को अपनाएं

  • बिना किसी कारण घर से बाहर ना निकले, जितना संभव हो घर पर रहें।
  • नियमित रूप से साबुन से अपने हाथों को धोते रहें
  • बिना मास्क या फेस कवर के घर से बाहर न निकले
  • छींकते समय हमेशा रुमाल, टिशू या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें
  • उपयोग किए गए टिशू को डिब्बा बंद डस्टबिन में ही फेंकें
  • बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें
  • किसी से बात करते समय कम से कम 6 फीट की दूरी बनाएं रखें
  • मास्क लगाकर एक दूसरे से बात करें
  • सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय विशेष रुप से ख्याल रखें
  • अपने पास हमेशा दो मास्क व सैनिटाइजर जरूर रखें
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026