Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पूर्व विधायक के बेटे और नौकर की हत्या मामले में गवाही

परवेज अख्तर/सीवान:- जीरादेई से पूर्व विधायक आशा पाठक के बेटे व नौकर की हत्या के मामले में पूर्व विधायक के पति रामाकांत पाठक ने शुक्रवार को अपनी गवाही दी। उनकी गवाही पहले भी हुई है। अपनी गवाही में विधायक पति ने घटना का पूर्ण रूप से समर्थन किया है। शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह किया। हालांकि इनकी गवाही अभी पूरी नहीं हो सकी है। शनिवार को पुनः बचाव पक्ष इनसे जिरह करेगा। राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े सेशन के चार मामलों में स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की गई। दारोगा राय कॉलेज परिसर में मारपीट, कमरुलहक अपहरण के अलावा एक अपील के मामले में भी सुनवाई हुई। आरोपित पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हाजिर हुए। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह व रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन व मो. मोबिन मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026