Barharia Siwan News

महिला ने पति समेत परिजनों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी मनोज कुमार राम की पत्नी अनीता देवी ने अपने पति सहित अन्य परिजनों पर दहेज प्रताड़ना के तहत गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 2006 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक तो उसके पति मनोज राम ने उसे ठीक-ठाक से रखा, लेकिन बाद में उसके पति मनोज राम ने दूसरी शादी कर ली और वह दूसरी पत्नी को लेकर बाहर रहता है। हालांकि अनीता देवी को दो पुत्र और एक पुत्री भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता ने दहेज प्रताड़ना के लिए अपने पति मनोज राम,फूलझड़ी देवी, जय कुमार राम को आरोपित किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026