Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौतन में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला और उसके ससुर को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के कादिरचक गांव में घर में घूसकर महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर महिला तथा उसके ससुर को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में उक्त गांव के रामअवतार सिंह की पत्नी कुन्ती देवी ने बताया कि 10 जून को सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी गाँव के ही एक युवक घर में घूसकर मजाक करते हुए छेडख़ानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध जताते हुए शोर मचाने पर उसके ससुर बचाने के लिए आए, तो उक्त युवक लोहे के सरिया से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

इसके बाद आरोपी युवक के पट्टीदार और उनका लड़का भी मारपीट में शामिल होकर महिला और उसके ससुर को घायल कर दिया। इसी बीच महिला के कान से सोने की बाली भी खींच लिये। इस मामले में महिला ने थाने में आवेदन देकर मिथिलेश सिंह, हरिश्चंद्र भगत तथा मुन्ना भगत सहित तीन लोगों को आरोपित किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, मामले की जाँच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026