परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार की रात गांव के कुछ लोगों द्वारा एक विधवा के घर में घुसकर मारपीट, उसके बाल काटने और उसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर कर उसकी पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बड़हरिया पुलिस को घटना की भनक मंगलवार की अल सुबह हुई तो मौके पर पहुंच महिला को बंधक से मुक्त कराते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पीड़िता को थाना लाए और पूछताछ शुरू की। पीड़िता माधोपुर गांव निवासी लाल बहादुर राम की विधवा लालमुनी कुंवर (40) बताई जाती है। लालमुनी कुंवर ने गांव की एक महिला सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि माधोपुर गांव मनन चौहान की पत्नी छठिया देवी, पुत्र राजकिशोर चौहान, गणेश चौहान समेत नकुल चौहान, पप्पू चौहान, सूरज चौहान, डब्ल्यू चौहान,दत्तू चौहान, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी सहित अन्य सोमवार की रात दो बजे मेरे घर में घुस गए और पहले मेरी पिटाई की इसके बाद सिर के बाल को काट डाला और बिजली के खंभे बांधकर पिटाई की। उक्त लोगों ने शरीर पर तेजाब फेंकने एवं गर्म रॉड से दागने की कोशिश की। लालमुनी कुंवर ने राज किशोर चौहान (25) पर आरोप लगाया है कि उसने मुझे एक सप्ताह पहले अलीगढ़ बुलाया और मैं गई तो राज किशोर मुझे गजियाबाद लेकर चला गया और मेरा शोषण करता था। घटना के तीन दिन पहले हम लोग घर पर आए हुए थे। वहीं दूसरे पक्ष के राजकिशोर ने लालमुनी कुंवर पर चार दिनों से घरों में बंधक बनाने की आरोप लगाया और अपने घर में कैद कर लेने और घर से बाहर नहीं निकलने देने का आरोप लगाया। राजकिशोर ने बताया कि इसकी जानकारी मेरे परिजनों को किसी तरह मिली तो मुझे लालमुनी के कब्जे से मुक्त कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। विधवा महिला लालमुनी कुंवर और राजकिशोर चौहान के बीच लगभग ढ़ाई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसको लेकर राजकिशोर की मां छठिया देवी न्यायालय में लालमुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…