छपरा: जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत नवादा गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई है। मृत महिला रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव निवासी रमेश प्रसाद की 20 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुड़िया का अपने पति रमेश प्रसाद से किसी बात को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था।
इसके बाद वह ससुराल छोड़कर अपने मायके जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित नवादा गांव में अपने पिता विजेंद्र प्रसाद के घर आ गई थी।बीती रात्रि उसका पति भी उसके घर मनाने पहुंचा और उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुन: विवाद हुआ। इसके बाद उसका पति घर चला गया। सुबह में घर वालों ने उसको समझाया और काम पर चले गए। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की गुड़िया के द्वारा कोई कीटनाशक खा लिया गया है। इसके बाद वह घर पहुंचे और उसे उठाकर आननफानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद घरवालों में कोहराम मच गया।
वहीं सूचना के बाद जलालपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान मृत महिला के पिता ने बताया कि रात में उसकी पुत्री का अपने पति के साथ विवाद हुआ था। वह सुबह में ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए चला गया था। तभी पति से विवाद के बाद उनकी पुत्री के द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया था, इससे उसकी मौत हुई है। पति-पत्नी के झगड़े के विषय में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…