मैरवा में गैस टैंकर के चपेट में आने से महिला की मौत

  • ओवरटेक के दौरान टैंकर ने बाइक सवार को धक्का मारा
  • मां के इलाज के लिए बाइक से करछुई आ रहा था युवक

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-मैरवा मार्ग पर रविवार की सुबह करछुई बाजार के समीप रसोई गैस लेकर जा रहे टैंकर के धक्के से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी। मृत महिला एक चिकित्सक के यहां इलाज कराकर घर लौट रही थी। महिला उसरी हसनपुरा गांव के राजाराम यादव की पत्नी लालमती देवी थी। बाइक चला रहा महिला का पुत्र भी घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टैंकर को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद गैस टैंकर छोड़कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गये। मुखिया अजय भास्कर चौहान, हरेंद्र पटेल समेत कई लोग मौके पर पहुंच गये। सड़क जाम कर रहे लोग पांच लाख के मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे।

सीओ और थानाध्यक्ष संजीव कुमार के आश्वासन पर दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। प्रसाशन ने चार लाख रुपया मुवावजा देने का आश्वासन दिया है। परिवारिक लाभ योजना से बीस हजार रुपया भी मुहैया कराया जायेगा। उसरी हसनपुरा से एक बाइक पर मां और बेटा इलाज कराने करछुई बाजार आ रहे थे। उसी दौरान मैरवा के तरफ से आ रहे एचपी गैस के टैंकर के चालक ने ओवरटेक के दौरान बाइक पर सवार दोनों को धक्का मार दिया। महिला का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। महिला ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। महिला का पुत्र भी बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद वह होश में आया। घटना की सूचना पर उसरी गांव से भी लोग पहुंच गये। मौके पर हीं परिजन रोने लगे। स्थानीय लोग के समझाने पर सीवान पोस्टमार्टम के लिए गये।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026