मुफस्सिल: सिवान में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से महिला की मौत, ग्रामीणों ने बाइक चालक को पिटाई कर पुलिस को सौंपा

छपरा जिले के मांझी का रहने वाला है बाइक चालक

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तड़वा मिशन के समीप गोपालगंज की ओर से सिवान के तरफ आ रहा एक अनियंत्रित बाइक चालक ने खेत से काम कर घर को वापस लौट रही एक महिला को ठोकर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक चालक को पिटाई करते हुए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।परिजनों ने घायल महिला की इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतिका  कमलावती देवी(45 वर्ष)पति साहेब लाल यादव ग्राम  तड़वा थाना मुफस्सिल जिला सिवान की निवासी बताई जा रही है।

वहीं बाइक चालक छपरा जिले की मांझी  निवासी अर्जुन शर्मा के पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्री ददन सिंह दल बल के साथ रविवार की देर रात्रि सिवान सदर अस्पताल पहुंच मृतिका के लाश को जप्त कर पोस्मार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।खबर प्रेषण तक मृतिका के लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। उधर उक्त घटित घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है।पुत्रों में क्रमशःआदित्य कुमार,आशीष कुमार व पुत्रियों में क्रमशः प्रतिमा कुमारी,शिल्पी कुमारी, ज्योति कुमारी व लवली कुमारी का रोते-रोते बुरा हश्र हो चुका है।परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026