नौतन

नौतन के पचलखी में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. बतादें कि सोमवार को प्रातः 10 बजे के आस-पास पचलखी गांव के कोइरी टोला गांव निवासी एक महिला सड़क पार कर रही थी. तभी एक पिकअप की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

ग्रामीणों ने उक्त पिकअप को रोक कर, पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही नौतन पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला कोइरी टोला निवासी स्वर्गीय तुलसी भगत की पत्नी सुगिया देवी है. इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026