लकड़ी नबीगंज ओपी के लखनौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

  • दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
  • घटना के बाद परिजन घर छोड़कर फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लखनौरा पश्चिम टोला निवासी दीपक महतो की पत्नी आरती देवी के गले में फंदा लगाकर झूलता शव मिलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंचे नबीगंज ओपी के एसआइ कमरुद्दीन अंसारी मामले की छानबीन में जुटे हैं. घटना के बाद से घरवाले फरार बताए जाते हैं. जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा निवासी चंद्रमा महतो ने अपने बेटी आरती की शादी एक वर्ष पूर्व लखनौरा निवासी रामदेव महतो के बेटे दीपक महतो से की थी. मृतका के पिता ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद दीपक विदेश कमाने चला गया.

इधर आरती के ससुराल वालों ने दहेज कम मिलने का ताना देते हुए उससे रुपयों की मांग करने का दबाव बनाने लगे. आरती ने यह बात कई बार अपने मायके वालों को भी दी थी. शुक्रवार को चंद्रमा महतो को सूचना मिली कि इसके बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है. ओपी इंचार्ज सूरज प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा जा रहा है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल अभी कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026