परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना क्षेत्र के उत्तरवार टोला गांव के पुस्कालय भवन के समीप मोड़ पर गुरुवार को स्कूटी से एक महिला गिर गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। महिला शादी समारोह में भाग लेने अपने मायके असांव थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव जा रही थी। ग्रामीणों ने चारपहिया गाड़ी से उसके शव को ससुराल बनकटा भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बनकटा गांव निवासी रामदर्शन की पत्नी मुन्नी देवी (42) असांव थाना के बारी टोला गांव स्थित मायके में भतीजी की शादी में शामिल होने अपने घर के किसी सदस्य के साथ आ रही थी। वहीं बनकटा से लंबी दूरी होने के चलते धूप में उसे चक्कर आ गया और असांव थाना क्षेत्र के उत्तरवार गांव के पास अचानक गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ उसके दो छोटे बच्चे भी साथ थे। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण बच्चों को समझाने में लगे रहे। गुरुवार को उसकी भतीजी की तिलक जानेवाली थी मृतका बारी टोला गांव निवासी सोहन यादव की पुत्री है। मृतका की पांच बेटी व एक बेटा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…