प्रवेज़ अख्तर/दरौदा- थाना क्षेत्र से कोडारी कला गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को चाकू, लाठी- डंडा से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से दरौदा समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध मे बताया जाता हैं कि कोडारी कला निवासी शेख अरमान की पत्नी लैला बेगम ने शनिवार को अपने घर के सामान लेकर सीवान जाने के लिए थी, तभी उनके पटिदारो ने हमला कर चाकू से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल महिला ने बताया कि घर मे आपसी विवाद को लेकर एक माह से सीवान किराए के मकान में रह रही थी, तथा शनिवार को घर से कुछ सामान लेने आई थी, तब तक पटिदार शेख वाजिद ,नौशाद रेहान, सेख रहमान, सेख वलदूल, मोतीउरहमान के पत्नी समिया बेगम आदि ने आकर गाली -.गलौज करने लगे. मना करने पर हम पर चाकू एवं लाठी डंडा से हमला कर दिया।
कहा सुनी करते हुए चाकू और लाठी डंडा गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से दारौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध मे दरौदा थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…