परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर के बसंंत नगर में खानदानी जमीन विवाद को ले हुई मारपीट में एक महिला को कुदाल से घायल कर दिया. घायल महिला का इलाज सीवान में करवाया जा रहा है. इस संदर्भ में पीड़ित महिला मोसामा खातुन पति जहांगीर अंसारी ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि हम दो फरीक हैं. खानदानी जमीन है. जो अभी बंटवारा नहीं हुआ है. महमूद अंसारी पिता अब्दुल्लाह अंसारी द्वारा खेत को जोतवाया जा रहा है.
जिसको देख हमने कहा कि हमलोग का भी हिस्सा बनता है तो तभी उक्त ने कुदाल लेकर गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया. इसको देख मेरी सास जोहरा खातुन बच बचाव करने आयी तो इजहार अंसारी, शमशेर आलम ने भी मारपीट कर बुरी तरह दोनों आदमी को घायल कर दिए. वहीं सोने की चेन व जान से मारने की धमकी दिया गया. इस मामले पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…