परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज-अफराद सड़क के कसदेवरा गांव के समीप रविवार की देर रात सड़क पार कर रही एक महिला बाइक के धक्के से घायल हो गई जिसकी मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतका कसदेवरा बंगरा निवासी राम एकबाल प्रसाद की पत्नी नंद कुमारी देवी बताई जाती है। घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार की रात करीब आठ बजे कसदेवरा बंगरा निवासी राम एकबाल प्रसाद की पत्नी नंद कुमारी देवी (65) अपने घर से सड़क पार कर रही थी। तभी तेज गति से अफराद की तरफ से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अगल-बगल के लोगों ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के समय ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और बाइक जब्त कर लिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…