Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महिला की गोली मारकर हत्या, शव को झाड़ी में फेंका

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के मुफस्सिल थाना के सूता फैक्ट्री समीप रविवार की रात बाइक सवार दंपती से कार सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए महिला को अगवा कर लिया और उसकी गोली मार हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने उसके शव को जिस जगह लूटपाट हुई थी वहां से कुछ ही दूरी पर झाड़ी में फेंक दिया। महिला का शव देख सोमवार की अलसुबह स्थानीय लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के सिर में गोली के निशान हैं। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के बलेथा केवलहाता गांव निवासी शेख मोजिबुर्रहमान की 35 वर्षीय अंगुरा खातून के रूप में हुई। पीड़ित पति के अनुसार वह अपनी पत्नी अंगूरा के साथ एक जलसे से रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे एक मारुति कार में सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर लूटपाट करने की कोशिश की, विरोध करने मारपीट की और पत्नी अंगूरा को अपराधियों ने अगवा कर लिया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंच कर आवेदन देते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सोमवार की सुबह पत्नी की तलाश में सूता फैक्ट्री तरफ निकले मजिबुर्र ने अपनी पत्नी का शव झाड़ी में फेंका हुआ पाया। इधर पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मामला संदेहास्पद लग रहा है

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024