Siwan News

मैरवा के चुपचुपवां में महिला की गला रेतकर हत्या, मची सनसनी

अहले सुबह ग्रामीणों को मिली सूचना, पूरे गांव में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली पंचायत के चुपचुपवां गांव में शुक्रवार की देर रात एक वृद्ध 70 वर्षीय महिला की गला रेतकर निर्म हत्या कर दी गयी. हत्या किसने की इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. शनिवार के अहले सुबह महिला की हत्या के बाद कोहराम मच गया. मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. परिजन भी इस घटना के बाद से स्तब्ध है. कोई कुछ जानकारी नहीं दे पा रहा है. पुलिस अपने स्तर से मामले के खुलासे में जुटी हुयी है. मालूम हो कि चुपचुपवां गांव के श्रीनिवास राम की 70 वर्षीय पत्नी परहोती देवी रोजाना की भांति अपने आवास से दूर एकांत में स्थित अपने बथानी पर सोई हुयी थी. शुक्रवार की रात 7:08 बजे के करीब उसका द्वितीय पुत्र छोटेलाल खाना लेकर गया. खाना खिलाने के बाद वह लौट आया. सुबह 6:00 बजे बथानी की तरफ गया तो देखा कि मां सोई हुई पड़ी है. जबकि ऐसा होता नहीं है. उसने मां के शरीर से चादर हटाया तो देखा कि उनका गला कटा हुआ है, वह मृत पड़ी है. उनके चारपाई के नीचे एक हसुआ रखा हुआ है. बथानी में सारा समान जस का तस है. इधर हत्या की सूचना होते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. मृतिका का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था. परिजन हत्या के बाद स्तब्ध थे क्योंकि घर से लेकर बाहर तक किसी से भी उनका विवाद कोई विवाद नहीं था. इधर जांच को पहुंच पुलिस भी इस हत्या को लेकर परेशान दिखी. ग्रामीण बुढ़िया के स्वभाव की काफी प्रशंसा कर रहे हैं. फिलहाल हत्या का स्पष्ट कारण नहीं चल रहा है. पुलिस अपने स्तर से इस हत्याकांड की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया है. पुलिस जांच में जुटी हुयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026