Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मदारपुर में महिला की निर्मम हत्या कर सिर कटा शव फेंका, सनसनी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी  के मदारपुर के पास खवासपुर-सिकटिया मुख्य पथ पर अपराधियों ने एक महिला की निर्मम हत्या कर रविवार की सुबह उसके शव को फेंक दिया। अपराधियों ने महिला की पहचान उजागर ना हो इसलिए उसके सिर गायब कर दिया था। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे बिना सिर के शव देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इधर सिरकटा शव मिलने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। किसी ने महिला की हत्या कहीं और कर शव को सड़क किनारे फेंकने की बात कही तो कोई महिला संग दुष्कर्म करने के बाद हत्या किए जाने की बात कह रहा था।

वहीं घटनास्थल पर बड़े वाहन के चक्कों के निशान भी मिले हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कहीं और की गई है। मृत महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जाती है। प्रभारी ओपी प्रभारी विश्वनाथ भारती, एएसआइ कमरुद्दीन अहमद ने शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन सभी ने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पदाधिकारी विश्वनाथ भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है। बता दें कि यह क्षेत्र गोपालगंज जिले के बॉर्डर से सटा हुआ है और इस क्षेत्र में अपराधी अक्सर इस तरह की घटनाओं को समय समय पर अंजाम देते रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024