Siwan News

मंदिर में महिला का चेन गले से गायब, संदेह पर एक महिला हिरासत में

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन अचानक गायब हो गया। महिला ने संदेह के आधार पर लोगों की मदद से एक महिला को जेपी चौक समीप पकड़ा। और उसकी तलाशी ली लेकिन तलाशी के क्रम में उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। तबतक सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और महिला को अपने संग लेकर चली गई। मामले में नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी खुशबू श्रीवास्तव ने थाने को आवेदन दिया गया है कि वहां सुबह कचहरी मंदिर पूजा करने गई थी तभी एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली और भागने लगी। जिसका पीछा कर जेपी चौक पर उसे पकड़ लिया। उस महिला की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से कुछ नहीं मिला। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम गुड्डी देवी बताया वह असांव थाना क्षेत्र के ससाराव की रहने वाली है। खबर लिखने तक उसे जेल नहीं भेजा गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024