Categories: छपरा

सारण में जीविका दीदी से महिलाओं ने ठगे रुपये, लोगों ने ठग को पकड़ा

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर मंगलवार को ऑटो में सवार जीविका दीदी से महिलाओं के एक ठग गिरोह ने ग्यारह हजार रुपए नगदी उनकी बैग से निकाल लिया। वही ऑटो से उतरने के दौरान जीविका दीदी के किराए देने के दौरान राज खुला और आस पास के लोगों ने ऑटो में सवार कुछ महिलाओं को दबोच लिया जिसके पास से जीविका दीदी के गायब 11 हजार रुपए बरामद किया गए। जीविका दीदी की पहचान बहरौली पांडेय टोला गांव निवासी दीना नाथ साह शिक्षक की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई।

वह जीविका दीदी के रूप में कार्यरत हैं। जीविका दीदी ने बताया कि वह देवरिया से ऑटो में सवार होकर मशरक कार्यालय आ रही थी उसी ऑटो में पहले से कुछ महिलाएं सवार थी जिन्होंने चलती ऑटो में उसके बैग में रखे ग्यारह हजार रुपए नगदी निकाल लिए।

महावीर चौक पर जब वह उतरी तो किराया देने के लिए बैग में हाथ डाला तो रूपये गायब थें मौके पर हल्ला मचाने पर आस पास के लोगों ने महिलाओं से कराई से पूछताछ की तो महिलाओं ने ग्यारह हजार रुपए दे दिया। मौके पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मामलेे में समझौता करा मामलेे को रफा-दफा कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026