Siwan News

​महिला हेल्पलाइन ने बाल विवाह होने से रुकवाया​

परवेज़ अख्तर/​सिवान:- जिले के रघुनाथपुर में एक बाल विवाह को महिला हेल्पलाइन की पहल पर बीडीओ के सहयोग से रोक दिया गया। यह बाल विवाह 14 मई को होने वाली थी। मामले में महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक सह संरक्षण पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने बताया कि रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की क्लास 6 की छात्रा का बाल विवाह कराने के प्रयास उसके परिजन कर रहे थे। इसकी सूचना मिली तो फिर जांच की जांच में पता चला कि बालिका की जन्मतिथि 12.दिसंबर 2004 विद्यालय रिकॉर्ड में दर्ज है जिससे उसकी उम्र लगभग 14 साल ही हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शादी रुकवाने के लिए एसडीओ, डीईओ सहित अन्य अधिकारियों सूचना दी गई। इसके बाद उक्त छात्रा का शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांच के लिए मंगवाया गया तो विद्यालय के प्रमाण पत्र में उम्र सिर्फ लगभग 14 साल ही मिला। बता दें कि छात्रा के पिता ने अपनी पुत्री की शादी यूपी के बलिया निवासी मीर हसन नट के पुत्र ऐबू खान से 14 मई को तय की थी। एसडीओ ने तत्काल इस मामले में पहल करते हुए सीओ बीडीओ को जांच करने का आदेश दिया। वहीँ डीईओ ने बीईओ को स्कूल रिकॉर्ड में जांच करने का आदेश दिया। जांच के दौरान बाल विवाह कराने का मामला सही पाया गया। एसडीओ ने बीडीओ सीओ थानाध्यक्ष को तत्काल शादी रुकवाने का आदेश दिया और शादी रुकवा भी दी गई है। परियोजना प्रबंधक सह संरक्षण पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने कहा कि कही भी जिले में इस तरह के बाल विवाह का कोई प्रयास कर रहा हो तो इसकी गुप्त सूचना दें ताकि किसी भी बच्चे का जीवन बर्बाद न हो सके।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026