Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महिला सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव में आयोजित नौवीं राज्यस्तरीय महिला सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल मंगलवार को पूर्णिया बनाम पटना एकलव्य टीमके बीच खेला गया। मुकाबला संघर्ष पूर्ण रहा। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। कोई निर्णय नहीं होने से आयोजकों ने पेनाल्टी शूट आउट कराने का निर्णय लिया। पेनाल्टी शूट आउट में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर रंही। सडेन डेथ में पटना की शांति ने शानदार गोल कर जीत हासिल कर नया स्टेट चैंपियन बनी। हॉकी बिहार के संयोजक रवि रोशन ने बताया कि देश और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण के दौरान अलग-अलग किस्म का अनुभव हुआ है। पंजवार का अनुभव बिल्कुल अलग रहा है। सुदूर देहात में सीमित संसाधनों के बावजूद ऐसा समर्पण बहुत कम देखने को मिलता है। सिवान की टीम ने चैंपियनशिप में शास्त्रीनगर बालिका विद्यालय पटना को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है। सिवान हॉकी के इतिहास में यह पहला मौका है। सिवान की कप्तान खुश्बू ने इसका श्रेय खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और अपने कोच संजय पाठक को दिया। इस मौके पर अंडर 16 फुटबॉल की पूर्व भारतीय कप्तान अमृता, हैंडबॉल खिलाड़ी राधा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी निशा तथा फुटबॉल और हैंडबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मशीला को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन प्रसाद विद्यार्थी ने की, तथा संचालन संजय कुमार सिंहने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष घनश्याम शुक्ल ने कहा कि हमारे लिए हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बिल्कुल नया काम था। युवाओं के उत्साह और लोगों के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन संभव है। पिछले चार दिनों से पंजवार में सैकड़ों लड़की हॉकी खेल रही थीं । कार्यक्रम को सफल बनाने में रमन तिवारी, अमरनाथ दुबे, पवन तिवारी, अशोक, मृत्युंजय, रत्नेश सिंह, सत्येंद्र, नीशू, खुशी, सपना, लक्ष्मी, मनीषा, नीपू आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024