✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जी.बी. नगर थाना परिसर में रविवार को पुलिस सप्ताह दिवस के समापन के अवसर पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान श्री कुमार ने बताया कि थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क के उद्घाटन से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी और महिलाओं के किसी भी कार्य में आसानी होगी।थाना क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिला को अपनी समस्या महिला पुलिस पदाधिकारी से बताएगी और उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस उद्घाटन के मौके पर जनप्रतिनिधि के अलावा प्रशिक्षु अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार,राहुल भारती,कंचन कुमारी,अवर निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा,सहायक अवर निरीक्षक कल्लू रजक, अनुरुद्ध सिंह,डीपीसी दौपदी देवी,सिपाही मौसम कुमारी उपस्थित थी।महिला हेल्प डेस्क प्रभारी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने बताया कि किसी भी समस्या को लेकर थाना पहुँचने वाली महिला को हर संभव सहायता किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…