लकड़ी नबीगंज: सांसद से मिलकर वीडियो द्वारा दुर्भावना से ग्रसित होकर मुकदमा वापसी हेतु लगाई गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के लकड़ी टोली माधोपुर गांव के श्मशान घाट पर कचरा प्रबंधन इकाई केंद्र भवन निर्माण नहीं किए जाने से संबंधित गांव के ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दी गई थी। इसके बावजूद बीडीओ द्वारा आवेदन देने वालों के विरुद्ध उल्टा पलटवार करते हुए उन लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। उक्त घटना प्रकरण मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा नेता नेता दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को बसंतपुर में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलकर घटित प्रकरण मामले की आपबीती सुनाई।

इस पर सांसद त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल के जरिए वार्ता कर बीडीओ को निर्दोष लोगों पर किए गए मुकदमे का शीघ्र निराकरण करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद, मदन प्रसाद, संतोष प्रसाद, सुखारी प्रसाद, जलेश्वर प्रसाद, लालबाबाबू प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे। बताते चलें कि जिनके ऊपर गत दिनों 479/22 विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने लकरी नवीगंज ओपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026