लकड़ी नबीगंज: हमलावरों ने पिस्टल के बल पर 10000 हजार रुपए और मोबाइल छीने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर सोजी घाट पुल के पास हमलावरों ने कट्टा के बल पर तेलिया निवासी देव कुमार तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र सूरज तिवारी से 10000 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया।मोटरसाइकिल भी छीनने का प्रयास किया लेकिन लोगों के दौड़ जाने से सभी भाग गए। इस संदर्भ में सूरज तिवारी ने नवीगंज ओपी प्रभारी श्री सूरज प्रसाद को आवेदन देते हुए बताया है कि 24 सितंबर को सुबह 8 बजे मैं कोचिंग कराने जा रहा था की उक्त स्थल पर मोटरसाइकिल लगाकर चार व्यक्ति खड़े थे।एक व्यक्ति बसौली के विशाल कुमार मिश्रा को मैं पहचान गया।उन लोगों ने मुझे रुकने का इशारा किया।

मोटरसाइकिल रोककर हेलमेट उतारा और पूछा की क्या बात है। तब तक विशाल कुमार पिस्टल निकालकर मेरे गर्दन पर भीडा दिया।एक व्यक्ति मेरे पौकेट से 10000 हजार रुपये निकाल लिया।उन लोगों ने मेरा मोबाइल भी ले लिया। मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास शुरू हो गया तो मैं चिल्लाने लगा।आसपास के लोग दौड़े।वह चारों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मीरा टोला बाजार के तरफ भाग गए।ओपी प्रभारी श्री सूरज प्रसाद द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026