लकड़ी नबीगंज: शिक्षिका के निधन पर शोक सभा का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बाला जलालपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय की सहायक शिक्षिका कंचन कुमारी का गुरुवार की रात असामायिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षिका के घर पहुंच स्वजनों से ढाढ़स बंधाया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका के कुशल व्यवहार पर प्रकाश डाला तथा उनके निधन पर अपूरणीय क्षति बताया। शोक सभा में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे। शिक्षिका के निधन पर बीईओ रीता कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरिलाल यादव, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजकिशोर राय, सचिव काशिफ इसरार, सचिव संतोष कुमार सिंह, सुमंत कुमार पांडेय, मोतीलाल प्रसाद आदि ने शोक जताया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026