लकड़ी नबीगंज: एनडीए में शामिल होने पर लोजपा अध्यक्ष को दी बधाई

परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज मंगलवार को चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने की सूचना पर प्रखंड के लोजपा ( रामविलास) कार्यकर्ताओं में नई शक्ति का संचार हो गया। सभी ने लोजपा महासचिव सह बीडीएस पब्लिक आवासीय विद्यालय के निदेशक अनूप तिवारी के आवास पर एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया। लोजपा महासचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस गठबंधन से एनडीए काफी मजबूत हुई है। विपक्षियों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। वोट बैंक के बिखराव को देखते हुए विपक्षियों में हड़कंप है।

उन्होंने कहा कि नई विपक्षी पार्टी का संयोजक बनने और बनवाने में असफल हुए नेताओं को मुंह लटकाए बिहार आना पड़ा। उन लोगों ने बेंगलुरू जाकर बिहार के प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए जल्द ही बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करने को कहा, ताकि पार्टी की मजबूती का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस मौके पर अनिल पासवान, शंकर मांझी, रोहित शुक्ला, अर्जुन सिंह, मनोज कुशवाहा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, रामनाथ साह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026