लकड़ी नबीगंज: ठेकेदार पुत्र की शिमला में सड़क दुर्घटना में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर के एक युवक की शिमला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मदारपुर निवासी ठेकेदार हरेंद्र महतो के पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरेंद्र महतो शिमला में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। उनका पुत्र अनीश कुमार उनके कार्यों में हाथ बंटाता था।

एक जून को अनीश टहलने के लिए बाहर गया था तभी शिमला के विकासनगर से पट्टी गांव की तरफ जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके चपेट में आने से अनीश की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। मां मंजू देवी,भाई अरविंद कुमार, बहन गुड़िया कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। स्वजनों के अनुसार अनीश का दाह संस्कार उसके पिता द्वारा शिमला में ही कर दिया गया है। अनीश की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026