परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी पंचायत में मुखिया संघ उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बीडीसी टुन्ना भारती ने गुरुवार को बीडीओ सुशील कुमार और सीओ अजय कुमार ठाकुर से मिल कचरा प्रबंधन इकाई केंद्र के भवन निर्माण कार्य हेतु सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि अंचल प्रशासन द्वारा तीन दिन के अंदर भूमि उपलब्ध कराकर अधिग्रहण नहीं कराया गया तो शीघ्र ही वरीय अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही कचरा प्रबंधन केंद्र भवन निर्माण के लिए लकड़ी पंचायत के मुखिया को भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर स्वच्छता समन्यवक बेबी दयाल प्रभाकर, पर्यवेक्षक आनंद कुमार समेत अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…