परवेज अख्तर/सिवान: लखनौरा सब्जी मंडी के व्यवसायी व मदारपुर निवासी महेश सिंह से बाप-बेटे ने मिलकर छह लाख पचास हजार रुपए ठग लिया। घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें यूपी कासगंज के रहने वाले राम सिंह व उनके बेटे शिवम सिंह को नामजद किया गया है। व्यवसायी ने कहा है कि दोनों लखनौरा सब्जी मंडी में व्यवसाय करने के लिए रहते थे। दोनों कानपुर से आलू प्याज लोड करवा कर मंगवाते थे।
दोनों बाप-बेटे पीड़ित व्यवसायी के घर में कुछ दिनों तक किराए पर रहे। इस वजह से व्यवसायी व उन लोगों में काफी करीबी हो गई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व आलू प्याज भेजवाने के लिए रुपए लेकर दोनों फरार हो गए हैं। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया है। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि व्यवसायी से ठगी करने वाले बाप-बेटे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…