दुसरे दिन एसडीपीओ ने किया जांच
परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को मदारपुर सीएससी लूट कांड में सीएसपी संचालक के बयान पर लकड़ी नवीगंज बसंतपुर थाना कांड संख्या 314/22 दर्ज कर ली गई है! दर्ज प्राथमिकी में सारण जिला के सहजीतपुर थाना अंतर्गत कल्याणपुर निवासी सीएसपी संचालक रितेश कुमार सिंह ने बताया है कि 6 जुलाई को 11-45 बजे दिन में मेरे सीएसपी पर 4 लोग पहुंचे! पिस्टल लगाते हुए मेरे दो कर्मचारी कविता कुमारी और रेखा कुमारी को अपने कब्जे में लेकर काउंटर में रखें 3 लाख 75 हजार 8 सौ रुपए निकाल कर चलते बने!
इस संबंध में पूछे जाने पर ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि सीएसपी का सीसीटीवी एक रोज पूर्व खराब हो गया था! अपराधियों के भागने वाले रास्ते का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया लेकिन सीएसपी के कर्मचारियों द्वारा बताए गए अपराधियों के कद काठी और कपड़े के रंग का कोई भी तस्वीर नहीं मिल पाया है! गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी लेते हुए अपराधियों के भागने वाली रास्ते का भी अवलोकन किया!
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…