लकड़ी नबीगंज: एमडीएम चावल कालाबाजारी मामले में एफआईआर दर्ज

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

लंबे समय से चल रहा खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल

परवेज अख्तर/सिवान: एमडीएम का चावल कालाबाजारी मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज करायी गई है। एफआईआर मध्याह्न भोजन योजना के संवेदक व प्रखंड साधनसेवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है। एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश पर मध्याह्न भोजन योजना के जिला साधनसेवी रंजीत कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गुठनी थाने के गुठनी निवासी रामाशंकर प्रसाद गुप्ता के बेटे संवेदक संजय कुमार गुप्ता व असांव थाना क्षेत्र के सहसरांव निवासी बलराम प्रसाद के बेटे संजय प्रसाद खरवार को आरोपित किया गया है। संजय प्रसाद खरवार मध्यान भोजन योजना अंतर्गत प्रखंड साधनसेवी हैं।

इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद कालाबाजारी में संलिप्त रैकेट से जुड़े लोगों के होश उड़ गए हैं। बचाव के लिए माफिया अपना-अपना जुगत लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कालाबाजारी के मामले में जांच होने पर कई अन्य लोगों की संलिप्तता का प्रमाण मिल सकता है। लोगों का यह भी कहना है कि सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी का खेल लंबे समय से चल रहा है। जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक बंदरबांट होने की भी चर्चा हो रही है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में कोई भी दोषी कानून से बच नहीं पाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026