परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बसौली पंचायत स्थित बकरी पालन केंद्र पर शनिवार को दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद को ले मुखिया भारतेंदु लाल पांडेय द्वारा पंचायती की जा रही थी। इस क्रम में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया गया।
इस घटना में बसौली निवासी ललन राय, पिता पुण्यदेव राय, पत्नी रूबी देवी एवं गौतम राय को घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में घायल ललन राय ने ओपी में आवेदन देकर अशोक राय समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। ओपी सूरज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का कारण पूर्व से चले आ रहे मुकदमे का सुलह नही करना बताया जा रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…