परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज स्थानीय अंचल क्षेत्र के मदारपुर गांव में सरकारी जमीन से अब तक अतिक्रमण खाली नहीं हुआ है। मदारपुर गांव के ब्रह्मस्थान की जमीन पर कई लोगों ने वर्षों से अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों की तरफ से अंचल कार्यालय में अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया था।
लोक शिकायत निवारण कानून के तहत भी परिवाद दाखिल किया गया। अंचल प्रशासन की कार्रवाई करने पर अवैध कब्जाधारियों ने 31 अक्टूबर तक कब्जा हटा लिए जाने का करार किया था। लेकिन प्रशासन द्वारा दिया गया डेट लाइन भी खत्म हो गया है। परंतु अवैध कब्जाधारी जस के तस बरकरार हैं। स्थानीय लोगों ने अंचल प्रशासन से सरकारी जमीन से यथाशीघ्र अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…