परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर गंडक नहर मार्ग स्थित आरोग्य हेल्थ केयर सेंटर में रविवार को डा. रूपेशचंद सिंह के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया। इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह और पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर नाक, कान, गला, आंख, हृदय रोग, शुगर, बीपी, गर्भवती, शिशु रोग के सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दिवा दिए गए। शिविर में दूर-दूर से मरीज पहुंचे हुए थे। इस मौके पर डा. रूपेशचंद्र सिंह के अलावा डा. निजाम हुसैन, डा. राजेश मिश्रा, प्रभारी चिकित्सक डा. राजेश रंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक राम लक्ष्मण दास, स्वास्थ्यकर्मी राजू साह, बृज किशोर प्रसाद, जितेश शर्मा, उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…