✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लखनौरा में गुरुवार की रात इमाम हुसैन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। नमाजे एशा के बाद कांफ्रेंस का आगाज कुरान की तिलावत के साथ शुरू हुआ। इसके बाद शायर जिया अजदानी ने नाते नबी पढ़कर लोगों को बेदार किया, वहीं कांफ्रेंस के मुख्य वक्ता राज्यसभा के पूर्व सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने खेताब करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन का नाम करबला की क्रांति की याद से जुड़ा हुआ है, इमाम हुसैन ने जुल्म के आगे कभी भी अपना सर नहीं झुकाया।
इंसानियत और दीन ए इस्लाम को बचाने के लिए पैगंबरे इस्लाम मुहम्मद स.अ. के नवासे इमाम हुसैन ने अपने पूरे कुनबे और साथियों की कुर्बानी करबला के मैदान में दी। शहादत देकर दीन ए इस्लाम व मानवता को बचाया। इस मौके पर मौलाना गुलाम गौस, कारीएजाज, तौसीफ रजा सिवानी, मौलाना मजहरूल कादरी, अरशद इकबाल अशरफी, कौसर इमाम कादरी, मुखिया फिरोज आलम, समीउल्लाह सिद्दीकी, पूर्व मुखिया हेदायत हुसैन, जदयू नेता पान महम्मद,जहांगीर आलम, शमशाद आलम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…