परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज के मदारपुर बाजार में एनएच सड़क व बाजार की सड़कों पर अवैध कब्जे की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क संकीर्ण होने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क की सबसे बदहाल स्थिति एनएच सड़क से कटकर जलालपुर गांव जाने वाली सड़क का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईस्कूल तीनमूहानी के समीप सड़क संकीर्ण रहने से हमेशा दुर्घटना होती रहती है।
दुर्घटना की मुख्य वजह अवैध कब्जा कर सड़क को संकीर्ण करना है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बाजार की मुख्य सड़कों से अवैध कब्जा हटाने के लिए स्थानीय अंचल प्रशासन पूर्व में कई बार कार्रवाई की है। परंतु समुचित कार्रवाई नहीं होने से सड़कों पर अवैध कब्जा बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों ने जनहित में बाजार की मुख्य सड़कों से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…