लकड़ी नबीगंज: शार्ट सर्किट से आग लगने से एक लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बसौली गांव में शनिवार की शाम विद्युत पोल से शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगने से एक घर में आग लग गई। इस घटना में सात हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित नैयमुद्दीन अंसारी ने बताया कि परिवार के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। तभी विद्युत पोल से शार्ट सर्किट से निकाली चिंगारी से उनके घर में आग लग गई।

आग लगने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए तथा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बसंतपुर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच किसी तरह आग पर काबू पाई तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, रितेश कुमार, राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार, तारकेश्वर पांडेय, मुखिया भारतेंदुलाल पांडेय, उप मुखिया कमालुद्दीन, सरपंच सुरेश सिंह आदि पहुंच घटना की जानकारी ली। सीओ ने कहा कि शीघ्र ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने राजस्व कर्मचारी एवं अंचल नाजिर को 24 घंटे का अंदर मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026