परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरा के शिक्षक मुबारकपुर निवासी सुमन कुमार प्रसाद ने बीडीओ सुशील कुमार को आवेदन देकर शिक्षक संतोष कुमार सिंह पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वहीं संतोष कुमार सिंह ने आरोप को निराधार बताया है। सुमन कुमार प्रसाद ने बताया कि मैं बुधवार को अपने कक्षा में पढ़ा रहा था तभी संतोष कुमार सिंह आए एवं कक्षा एक के रजिस्टर को लिखने का दबाव बनाने लगे।
जब हमने विरोध किया तो वे आगबबूला हो उठे तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। मैं अपने कक्षा पानी पी रहा था कि तभी संतोष कुमार सिंह मेरे साथ मारपीट करने लगे। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर शिक्षिका मनोरमा गुप्ता ने पहुंच बीच बचाव की। बीडीओ ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जाएगी। वहीं शिक्षक संतोष कुमार ने आरोप को बेबुनियाद दुर्भावना से ग्रसित बताया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…