परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लखनौरा गांव के सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान लखनौरा निवासी मनोज महतो के रूप में हुई ।
बताया जाता कि मनोज कुमार शुक्रवार की शाम मदारपुर बाजार से छठ पूजा सामग्री की खरीदारी कर घर लाैट रहा था तभी लखनौरा सब्जी मंडी के पास एनएच 331 पर अज्ञात वाहन के धक्का लगने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुत्र अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, आकाश कुमार, पुत्री काजल कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…