परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज मंगलवार की रात्रि ओपी थाना क्षेत्र के बसौली गांव से मोटर पंप चोरी करते हुए ग्रामीणों ने चोर को धर दबोचा और पुलिस को सूचना देते हुए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि बसौली निवासी अच्छेलाल साह के यहां छपरा जिला अंतर्गत पानापुर थाना क्षेत्र के मड़वा बसहिया निवासी नकुल सिंह का पुत्र सोनू सिंह मोटर पंप खोल रहा था.
जिसे घर वालों ने देख लिया और शोर मचाने लगे. शोर सुन ग्रामीण उसे पकड़ लिए. ओपी थाना को सूचित करते हुए पुलिस के हवाले कर दिए. ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर के विरुद्ध थाना कांड संख्या 362/22 दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…