लकड़ी नबीगंज: कार के धक्के से बाइक सवार दो किशोर घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के खवासपुर गांव के समीप गंडक नहर मार्ग पर बुधवार को कार से धक्का लगने से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गोरेयाकोठी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में डुमरा निवासी इस्माइल मियां के पुत्र अरमान आलम और पुत्र साबिर मियां शामिल हैं।

बताया जाता है कि बुधवार को अरमान आलम एवं साबिर मियां दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मदारपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे तभी खवासपुर गंडक नहर मार्ग के समीप कार से धक्का लगने से वे दोनों बाइक समेत गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। इस घटना में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गोरेयाकोठी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026