परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रदेश वार्ड संघ के अध्यक्ष के आह्वान विभिन्न मांगों को ले वार्ड सदस्यों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनीत सिंह ने की। इस वार्ड सदस्यों ने सरकार विरोधी सरकार विरोधी नारे लगाए। वार्ड सदस्यों का कहना था कि सरकार वार्ड सदस्यों के साथ भेदभाव एवं सौतेलापन रवैया बरत रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वार्ड सदस्य संघ अपने हक एवं अधिकार के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान वार्ड संघ के अध्यक्ष विनीत सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डू प्रसाद पटेल, उप मुखिया उमेश चौहान, वार्ड सदस्य अनिल पासवान, मुन्ना मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। साथ ही मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का आह्वान किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य मो. कईमुद्दीन, उपमुखिया क्यईमुद्दीन, कमालुद्दीन हुसैन, मनोज सिंह समेत दर्जनों वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…