परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी सुदर्शन ठाकुर की पत्नी बसंती देवी की मौत बुधवार को हो गई। वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं थी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान नरहरपुर निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बसंती देवी दानापुर आर्मी कैंट में एमटीएस पद पर कार्यरत थीं। वह 12 सितंबर को अपने पुत्र विक्की कुमार के साथ बाइक से अपने आवास पर लौट रहीं थी तभी सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए।
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक द्वारा पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज कराने के बाद वह गांव आ गईं। गांव पर उनका इलाज चल रहा था। इस क्रम में बुधवार को उनकी मौत हो गई। बसंती देवी की मौत के बाद पुत्र विक्की कुमार, अंकित कुमार, पुत्री ममता समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर समाजसेवी प्रकाश शुक्ला, राजा भैया उर्फ राजा बाबू, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सरपंच राजीव रंजन उर्फ राजन सिंह, अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उपप्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह आदि ने स्वजनों को ढाढ़स बंधाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…