परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर किशुनपुरा निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक मई की रात्रि हाे गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नंदू प्रसाद वर्मा के पुत्र गुंजन कुमार के रूप में हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
मां लीला देवी, पिता नंदू वर्मा, भाई विवेक वर्मा समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि मृतक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में किसी कंपनी में काम करता था। वह तीन बहन तथा दो भाई था। भाइयों में वह बड़ा था। उसके निधन पर विजय पांडेय, ददन प्रसाद, मिलन कुमार, मुन्ना वर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, ललित वर्मा आदि ने शोक व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…