लकड़ी नबीगंज: महावीरी मेले में युवाओं ने दिखाया करतब

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर में रविवार को महावीरी अखाड़ा जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व भगवान महावीर की पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इसमें युवाओं ने भी पारंपरिक करतब दिखा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस मेले में लखनौरा, मदारपुर, किशनपुरा, खवासपुर, नंदपुर, भोपतपुर, नरहरपुर समेत सात अखाड़े शामिल हुए जो अपने निर्धारित समय व रूट के अनुसार जुलूस निकाले।

अखाड़े में काफी संख्या में हाथी, घोड़े भी शामिल किए गए थे। अखाड़े में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शांति व्यवस्था को ले महाराजगंज एसडीओ संजय कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, बीडीओ सुशील कुमार, मनरेगा पीओ बच्चा अंसारी, ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी राम बिहारी राय, जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार गश्त करते नजर आए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजा भैया उर्फ राजा बाबू, डा. रूपेशचंद सिंह, मुखिया वीरेंद्र साह, फिरोज आलम, शमशाद आलम समेत समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026