परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के दारौंदा- मशरख रेल खंड पर महाराजगंज हाट स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन में बदलने का काम शुरू हो गया है। क्रासिंग को लेकर मेन लाइन के अगल- बगल दोनों तरफ मिट्ठी कटाई का कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिट्टी कटाई के बाद उसमें काला स्टोन डाला जाएगा, उसके बाद बड़ा गिट्टी डाल कर लेवल किया जाएगा।
लेवल करने के बाद स्लीपर बिछाने का कार्य किया जाएगा। स्लीपर बिछाने के बाद रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बहुत जल्द महाराजगंज रेलवे हाल्ट स्टेशन को क्रासिंग स्टेशन में तब्दील करने का प्रयास किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…