Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जंक्शन पर लिंक फेल होने से पांच घंटे बाधित रहे कार्य

परवेज़ अख्तर/सीवान:
बुधवार को जंक्शन स्थित पीआरएस काउंटर पर  लिंक फेल होने के कारण यात्रीयो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा. लिंक फेल होने के कारण तत्काल, स्लीपर व अन्य रिजर्वेशन की बुकिंग नहीं हुई. इस कारण टिकट लेने वाले यात्रि परेशान रहे. टिकट नहीं होता देख लाइन में लगे यात्री आक्रोशित हो गये. लिंक फेल होने के कारण पांच घंटे तक कार्य पूरी तरह से बाधित रहा. वहीं लाइन में लगे यात्री लिंक के आने का इंतजार करते रहे. जब पांच घंटे तक लिंक नहीं आया तो यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और वे आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे.

हंगामे की सूचना पाकर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया. वहीं करीब दो बजे के बाद जब लिंक आया तो यात्रियों के टिकट का आरक्षण शुरू हुआ. मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक के बीच में मात्र छह टिकटों की बुकिंग हुई थी.इसमें एक एसी का तत्काल टिकट व पांच अन्य रिजर्वेशन की बुकिंग हुई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024