Categories: जिला

सिवान में विश्वस्तरीय 40 दिवसीय साधना अनुष्ठान संपन्न

श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन कर साधना अनुष्ठान का की पुर्णाहुति

परवेज अख्तर/सीवान : गायत्री शक्तिपीठ सीवान पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ हवन कर अपने साधना अनुष्ठान का गुणावती किया. यह अनुष्ठान बसंत पर्व से लेकर श्रावणी पूर्णिमा तक 40 दिवसीय साधना कर्म चला. यह सामूहिक साधना युग परिवर्तन के चक्र को तीव्र गति देने और युग ऋषि के मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण संकल्प शीघ्र साकार करने हेतु वातावरण बनाने के लिए की जा रही है. इन्हीं दिनों हरिद्वार से हो रहे कुंभ की प्राण ऊर्जा को घर-घर पहुंचाने का भी हमारा संकल्प है. यह प्रखर साधना आतंकवादी आसुरी शक्तियों के निरस्तीकरण हेतु नवसृजन की गतिविधियों को शक्ति एवं संरक्षण प्रदान करने हेतु किया जा रहा है. यह 2026 तक चलेगा. यज्ञ हवन का कार्यक्रम उप जोन प्रभारी बनवारी लाल द्वारा संपन्न की गई. इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर प्रेम कुमार सिन्हा, जिला समन्वयक प्रमोद रंजन, ट्रस्टी अर्जुन यादव, नागमणि, अशोक वैद्य, रमेश पटवा, दिनेश सिंह, कैलाश सोनी, हरेंद्र सिंह, मंजू सिंह, रीना केसरी, चंद्रावती देवी आदि लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026